Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

            प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़ के लगभग साढ़े 24 लाख किसानों को मिलेगी समृद्धि की सौगात

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम (कृषि महाविद्यालय परिसर) में सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय पीएम. किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से ऑनलाइन माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सम्मान निधि की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 24 लाख 60 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 498 करोड़ 48 लाख रुपये उनके खातों मे अंतरित की जाएगी। रायपुर में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के  मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

            इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसान भाईयों को बधाई देते हुए कहा है, हमारी सरकार किसानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के अन्नदाताओं के लिए एक संबल बनकर उभरी है। यह 24वीं किस्त हमारे छत्तीसगढ़ के मेहनती किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। राज्य सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर प्रत्येक पात्र किसान तक इसका लाभ शत-प्रतिशत पहुंचा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories