रायपुर : डकैती करने से पहले पुलिस ने दबोचा, सड़क में खड़े होकर कर रहे थे प्लानिंग, धारदार औजारों के साथ एक नाबालिग समेत 3 अरेस्ट

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में पुलिस ने 3 डकैतों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। डकैत देर रात सड़क में पिकअप गाड़ी में बैठकर डकैती की प्लानिंग कर रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को दबोच लिया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

            मंगलवार की रात विधानसभा थाना क्षेत्र में पचेड़ा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी पर कुछ संदिग्ध लोग मौजूद थे। ये आरोपी कृषि उपज मंडी के पास खड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके 3 लोगों को अरेस्ट कर दिया। हालांकि घेराबंदी के दौरान कुछ आरोपी गाड़ी कूदकर भाग गए।

            पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

            पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

            एक नाबालिग समेत 3 अरेस्ट

            आरोपियों के पास से एक बड़ा हथौड़ा, एक लोहा कटर, बिजली तार काटने का बड़ा कटर, तीन धारदार स्टील का चाकू, एक लोहे का नुकीला छड़, पेचींस, लोहा कटर, छोटा हथौड़ी पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में हेमलाल घृतलहरे, हेमराज घृतलहरे और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories