महिला 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट प्राची को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि प्राची ने अपनी शानदार रफ्तार, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का अवसर है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर पदक हासिल करना प्राची के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। उनकी सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्राची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

(Bureau Chief, Korba)







