रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना : गरीब परिवारों के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा

          • मन्नू लाल को मिला सुरक्षित पक्का आवास, अब हर घर में खुशहाली की रोशनी

          रायपुर: हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उनका खुद का घर हो, जिसमें सुकुन की नींद ले सके। सरकार द्वारा इसी सपने को साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने मुंगेली जिले के उन परिवारों के जीवन में आशा की किरण जगाई है, जिनका स्वयं का एक पक्का घर का सपना था। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख दिए हैं। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ की भावना को साकार करते हुए पात्र लाभार्थियों को सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पदमपुर के श्री मन्नू लाल नट, जो रोज़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उन्हें वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाले मन्नू लाल के लिए यह घर जीवन बदलने वाला अवसर साबित हुआ है।

          श्री मन्नू लाल ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्चे मकान की टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण हर समय चिंता बनी रहती थी। मेहनत-मजदूरी से जो आमदनी होती थी, उसमें घर खर्च चलाना ही बहुत था, इसलिए पक्का घर बनवाना सिर्फ सपना था, लेकिन शासन द्वारा आवास स्वीकृत होने के बाद उनका सपना हकीकत में बदल गया। उन्होंने बताया कि अब हमारे बच्चे सुरक्षित पक्के घर में रहते हैं। पहले की तरह बारिश और तूफान में डर नहीं लगता। पक्के मकान ने हमारे परिवार को सम्मान और खुशी दी है। यह योजना हमारे जीवन में वरदान बनकर आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनके परिवार के लिए यह खुशहाली संभव बनाई है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories