रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली जिंदगी

              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंचा सूरजपुर का एक परिवार

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन की नई शुरुआत बन रही है। सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला निवासी श्री मुनेश्वर प्रसाद यादव इसका प्रेरक उदाहरण हैं।

              श्री मुनेश्वर प्रसाद यादव का परिवार लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और घर में पानी भर जाने से परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनका चयन होने के बाद उन्हें शासन से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन और तकनीकी अमले के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना पक्का एवं सुरक्षित मकान तैयार किया। आज उनका परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।

              श्री मुनेश्वर प्रसाद यादव बताते हैं कि नया घर मिलने से उनके बच्चों को बेहतर माहौल मिला है और पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब उन्हें बारिश और अन्य प्राकृतिक कठिनाइयों की चिंता नहीं सताती। उन्होंने इस योजना के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) राज्य के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और सम्मान का आधार बन रही है। यह योजना ग्रामीण गरीबों को न केवल पक्का घर दे रही है, बल्कि सुरक्षित भविष्य, सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा भी प्रदान कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर

                              कम लागत, बेहतर पोषण और पैदावार से खुश हैं...

                              रायपुर : जैशक्राफ्ट के तहत 30 दिवसीय बांस एवं फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न

                              50 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, आधुनिक तकनीक से...

                              Related Articles

                              Popular Categories