रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने किया मनोहर मल्लाह के पक्के आशियाना का सपना साकार

        मनोहर को मिला स्थायी, सुरक्षित और पक्का आवास

        रायपुर (BCC NEWS 24): अपने परिवार के लिए एक स्थायी, सुरक्षित और पक्का घर हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत और जीवन का महत्वपूर्ण सपना होता है। मुंगेली के परमहंस वार्ड निवासी श्री मनोहर मल्लाह के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना उनका सपना पूरा करने का सशक्त माध्यम बनी। योजना के तहत मिले लाभ से उनका पक्का आवास तैयार हुआ है, जिससे परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिली है। आर्थिक तंगी के कारण अपने परिवार को पक्का मकान दिलाना श्री मल्लाह के लिए आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके लिए अपने घर के निर्माण की राह आसान कर दी। अब उनका परिवार अपने पक्के मकान में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

        नए आवास के निर्माण से मनोहर मल्लाह के परिवार में खुशी का माहौल है। पक्का मकान मिलने से परिवार को बारिश, गर्मी और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। अपने घर की सुविधा ने परिवार में सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास को बढ़ाया है। मनोहर मल्लाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर उनके परिवार के लिए सिर्फ एक ही मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित, स्थायी और बेहतर भविष्य की नींव है। वर्षों से खुद के पक्के घर को लेकर देखे गए सपने को अब साकार होने से परिवार में खुशी का वातावरण है।



                Hot this week

                रायपुर : जशपुर के 2600 विद्यालयों में गूंजा ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश

                चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories