रायपुर : रायपुर में पहली बार हुई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-स्क्रीनिंग, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

            रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रायपुर में पहली बार आयोजित प्री-स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक एवं छत्तीसगढ़ निवासी श्री मनोज तपड़िया को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, रचनात्मकता और सिनेमा जगत में बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है। राज्य के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं की उपलब्धियां पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाएगी तथा श्री मनोज तपड़िया का यह प्रयास छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगा। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories