रायपुर : जशपुर जिले में खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, 44 सहकारी समितियों में बीज-खाद का पर्याप्त भंडारण

        किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान, हरी खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग को मिल रहा बढ़ावा

        रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन 2026-27 को सफल बनाने के लिए जशपुर जिले में किसानों को बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग द्वारा जिले की 44 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में कृषि आदानों का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को खेती की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधन आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

        उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अनुशंसित मात्रा के अनुसार रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभागीय अमला गांव-गांव पहुंचकर किसानों को हरी खाद अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे मिट्टी में नाइट्रोजन एवं फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की प्राकृतिक पूर्ति हो सके और भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे।

        किसानों की सुविधा के लिए जिले में सहकारी समितियों की संख्या 24 से बढ़ाकर 44 कर दी गई है। इससे किसानों को खाद एवं बीज प्राप्त करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ रही है तथा समय और परिवहन व्यय में भी कमी आई है।

        वर्तमान में जिले की सहकारी समितियों में 9,285 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिनमें से 3,681.515 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार 6,836.30 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से 1,872.30 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। आगामी मांग को देखते हुए समितियों में लगातार अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था भी की जा रही है।

        कृषि ऋण वितरण में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 10,187 किसानों को 3,779.12 लाख रुपये का कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इसमें 3,133.08 लाख रुपये नकद तथा 646.04 लाख रुपये वस्तु ऋण के रूप में वितरित किए गए हैं। इससे किसानों को खेती की लागत, बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

        कृषि विभाग ने बताया कि जिले में खाद, बीज एवं कृषि ऋण की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। विभाग द्वारा निरंतर निगरानी एवं समन्वय के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलती रहें।



                Hot this week

                रायपुर : संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

                साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

                दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर में 34 हितग्राही लाभान्वित,...

                Related Articles

                Popular Categories