रायपुर : गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के लिए बनी वरदान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

              रायपुर: गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के उत्तम स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहारा सिद्ध हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर अवधि में होने वाली मजदूरी हानि की क्षतिपूर्ति कर माताओं को उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए सक्षम बनाना है।

              राजनांदगांव जिले में पिछले दो वर्षों में जिले की लगभग 12 हजार 100 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। प्रथम जीवित संतान के लिए 3000 रुपये की पहली किस्त तथा जन्म पंजीकरण और बीसीजी, पोलियो, डीटीपी एवं हेपेटाइटिस-बी सहित प्रथम चक्र के टीकाकरण पूर्ण होने पर 2000 रुपये की दूसरी किस्त दी जाती है। वहीं दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर प्रथम चक्र के टीकाकरण उपरांत 6000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान करने का प्रावधान है। 19 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जो केंद्र/राज्य सरकार की सेवा में नहीं हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं। इच्छुक हितग्राही निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क कर अथवा मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं सहायता हेतु नेशनल हेल्पलाइन 1515 पर संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

                              मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

                              रायपुर : इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

                              छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

                              Related Articles

                              Popular Categories