रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहा ग्रामीण जीवन : नारद राम बने स्वच्छ ऊर्जा के प्रेरक

            3 किलोवॉट सोलर पैनल से बिजली बिल में राहत, हरित ऊर्जा अपनाने की बढ़ी जागरूकता

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सस्ती और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बिजली खर्च से राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना अब गांवों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिंले  फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम कौंदकेरा निवासी श्री नारद राम यादव इस योजना से लाभान्वित होकर अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बने हैं।

            श्री नारद राम यादव (बी.पी. क्रमांक 1004500396) ने अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 29 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अधिकृत वेन्डर सन रेडियेशन पॉवर सॉल्यूशन द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उनके आवास पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया गया।

            सोलर संयंत्र स्थापना के पश्चात आवश्यक तकनीकी निरीक्षण और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। फाइनल इंस्पेक्शन के बाद 01 अक्टूबर 2025 को परिसर में नेट मीटर स्थापित कर सोलर सिस्टम का सिंक्रोनाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिसके बाद सौर ऊर्जा उत्पादन प्रारंभ हो गया और उन्हें योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा।

            रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद श्री नारद राम यादव के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत संयंत्र द्वारा उत्पादित विद्युत ऊर्जा और उपभोग की गई बिजली के आधार पर जनरेशन, इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट यूनिट का आकलन किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें प्रतिमाह सौर ऊर्जा उत्पादन का आर्थिक लाभ तथा बिजली बिल में राहत प्राप्त हो रही है।

            श्री नारद राम यादव बताते हैं कि यह योजना उनके लिए केवल आर्थिक बचत का माध्यम नहीं बनी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर भी लेकर आई है। उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी इस योजना का लाभ लेकर स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने की अपील की।

            प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र और राज्य सरकार की दूरदर्शी एवं जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य व्यापक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरेलू बिजली खर्च कम करना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर पैनल स्थापना पहले की तुलना में अधिक सुलभ और किफायती हो गई है।

            प्रदेश में इस योजना के माध्यम से लगातार सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा बचत, आर्थिक सशक्तिकरण और हरित भविष्य की दिशा में जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories