रायपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान

            विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों का विस्तृत डिजिटल सर्वे कार्य पूर्ण

            जिले में कुल कमार परिवार 940 तथा कुल जनसंख्या 3350

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार  परिवारों का विस्तृत डिजिटल सर्वे कार्य पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया गया। इस सर्वे के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर अब जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (दिल्ली) इन परिवारों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएगी। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके।

            सर्वेक्षण सेे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के तीन प्रमुख विकासखंडों महासमुंद, बागबाहरा और पिथौरा में कमार जनजाति की कुल परिवार लगभग 940 है तथा कुल जनसंख्या 3350 है। सर्वे के दौरान जिले के समस्त कमार परिवारों से सीधे संवाद कर उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ऐप के माध्यम से एकत्र की गई। इस दौरान कमार परिवारांे ने बेझिझक परिवार की जानकारी साझा की। जिसमें मुख्य रूप से आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, शासकीय योजनाएं आयुष्मान आरोग्य कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जॉब कार्ड एवं अन्य विवरण जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और आजीविका के साधन शामिल है। सर्वे कार्य के लिए जिम्मेदारी ग्राम स्तरीय दलों को सौंपी गई थी, जिसमें पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, छात्रावास अधीक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और बीट गार्ड जैसे कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं तकनीकी प्रशिक्षण और सर्वेक्षण दलों की मदद की जिम्मेदारी विभाग के नीलेश खांडे द्वारा निभाई गई।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories