रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

            ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा राशन कार्ड में आवेदक की पुत्री का नाम

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम तेलावट निवासी श्री बसंत कुमार साहू ने अपनी तीन वर्षीय बेटी गेश्रीका का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के अगले ही दिन उनकी बेटी का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया।

            राशन कार्ड की अद्यतन प्रति  कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने आवेदक श्री साहू को अपने हाथों से प्रदान किया। त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न श्री बसंत कुमार साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर कम समय में ही आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनी हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories