रायपुर : खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन – खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने की समीक्षा

        रायपुर: आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक अग्रिम तैयारियों की समीक्षा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा आज मंत्रालय में की गई। उन्होंने किसान पंजीयन से लेकर खरीदी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था तक समस्त पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।

        बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धान उपार्जन के लिए किसानों की पंजीयन प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। सचिव श्रीमती कंगाले ने कहा कि खरीफ सीजन 2025-26 में बोया गया धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। पूर्व वर्ष का या रबी सीजन का धान यदि लाया गया, तो ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

        सचिव श्रीमती कंगाले ने  कहा कि खरीदी के दौरान रैंडम आधार पर धान का सैम्पल लेकर मॉइस्चर मीटर से नमी का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही कैमिकल टेस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पुराना धान समर्थन मूल्य पर न बेचे। रबी सीजन या पूर्व वर्ष का धान पाए जाने पर सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सचिव श्रीमती कंगाले ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की जाएं, जिससे खरीफ सीजन में सुगम, पारदर्शी और अनुशासित उपार्जन सुनिश्चित हो सके। 



                Hot this week

                रायपुर : सिंगापुर प्रवास का पहला दिन

                मुख्यमंत्री ष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे...

                रायपुर : सेवा की कहानी : आजीविका डबरी से आत्मनिर्भर हुआ रामभजन का परिवार

                सब्जी उत्पादन से रही 800-900 की साप्ताहिक आयसब्जी उत्पादन...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान से गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

                भेलवाडीह में मेगा स्वास्थ्य शिविर और सेमली में जन...

                रायपुर : अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु...

                Related Articles

                Popular Categories