रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु आरक्षण के लिए कार्यक्रम घोषित

              रायपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु आरक्षण की कार्यवाही के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय सारणी घोषित कर दी गई है। समय-सारणी के अनुसार 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टरों द्वारा किया जा चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टरों द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी प्रेषित की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

                              भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आज सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर

                              अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories