रायपुर : जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर का प्रारम्भ

              • अब 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत, त्वरित होगा निराकरण
              • 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 नागरिक कर सकते हैं संपर्क
              • हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत दर्ज होते ही आएगा मैसेज
              • दिव्यांगों के लिए भी विशेष सुविधा, वीडियो कॉल में सांकेतिक माध्यम से साझा कर सकेंगे समस्या
              • कॉल सेंटर के माध्यम आम जनता की समस्याओं पर जल्द समाधान किया जाएगा: कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह

              रायपुर: अब जिला प्रशासन के कॉल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।

              कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए कॉल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

              जिला प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस कॉल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो कॉल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।

              ऐसे होगा शिकायतों का निवारण

              – हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक कॉल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।
              – कॉल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे कॉल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
              – केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।
              – प्रकरण का त्वरित निराकरण किया जाएगा
              – जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक कॉल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।
              – समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को कॉल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : योग केवल व्यायाम नहीं, तन-मन का संपूर्ण विज्ञान – डॉ. वर्णिका शर्मा

                              ’नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

                              रायपुर : एनएचएआई रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

                              Related Articles

                              Popular Categories