रायपुर : देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू

            नए भवन के निर्माण के बाद गरियाबंद से स्थानांतरित हुआ एसडीओ ऑफिस

            रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग के देवभोग अनुविभाग का कार्यालय अब गरियाबंद से स्थानांतरित होकर देवभोग में प्रारंभ हो गया है। देवभोग में भवन के अभाव में अब तक इसे गरियाबंद से संचालित किया जा रहा था। देवभोग में अनुविभागीय कार्यालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आज से वहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने विगत 10 अक्टूबर को गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सोया पनीर निर्माण से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं बद्रिका पारस चन्द्रा

                          प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने बदले सपने...

                          कोरबा: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

                          रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन...

                          Related Articles

                          Popular Categories