रायपुर : रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : चौबीस अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

              रायपुर: रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक चौबीस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 24 अक्टूबर 2024 को सुंदर समाज पार्टी से रामकुमार अजगल्ले, सर्व आदि दल से अंकुश बरीयेकर, धूं सेना से नीरज सैनी, निर्दलीय से जितेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय जनसंघ से रवि कुमार श्रीवास, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से अखिलेश ब्रम्हदेव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से मजहर इकबाल, निर्दलीय से मनीष श्रीवास्तव ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध उत्खनन पर सख्त एक्शन

                              बालोद में रेत और मिट्टी का अवैध परिवहन करते...

                              रायपुर : शासन की मदद से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत

                              महामाया स्व-सहायता समूह को मिली 60 हजार रुपये की...

                              रायपुर : वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल

                              नियमित सहायता राशि से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बच्चों...

                              रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा...

                              रायपुर : सिलाई कौशल ने बदली किशोरी लकड़ा की तकदीर, बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

                              राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली नई राह, स्वरोजगार...

                              Related Articles

                              Popular Categories