रायपुर : पी.एम सूर्य घर योजना से राजीव दंडोना के घर का बिजली बिल हुआ आधा

              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्राम धनोरा के निवासी राजीव दंडोना ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगाकर एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने बताया मैंने सतत ऊर्जा को बढावा देने वाला यह रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया ताकि स्वयं भी बिजली की बचत करूँ और दूसरों को भी प्रेरित कर सकूँ। राजीव बताते हैं, रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल घटकर आधा हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बिजली जाने का डर नहीं रहता। पंखे, लाइट, टीवी सब कुछ बिना रुकावट चलता है। मेरा घर खुद का छोटा पावर स्टेशन है। उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए सभी नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों को स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा से रोशन करने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

                              विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री अरूण...

                              कोरबा : BALCO के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              KORBA : कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न हों – कलेक्टर

                              सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को...

                              Related Articles

                              Popular Categories