Sunday, February 15, 2026

              RAIPUR : 6 साल की बच्ची से रेप, शिवरात्रि के दिन पड़ोसी ने अपने घर ले जाकर दिया था घटना को अंजाम; अब गिरफ्तार

              आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है। शिवरात्रि के दिन आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद रेप की पुष्टि की। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

              मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी मुकेश यादव (29) ने उनकी 6 साल की बेटी से रेप किया है। उसने बताया कि घटना 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन की है।

              खम्हारडीह थाना क्षेत्र की घटना।

              खम्हारडीह थाना क्षेत्र की घटना।

              शिवरात्रि में पूरा परिवार गया था बाहर

              मां ने बताया कि शिवरात्रि के दिन आरोपी का पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में आरोपी बच्ची को अपने साथ घर ले गया और रेप किया। उसने बच्ची को किसी से कुछ नहीं कहने के लिए डरा-धमका दिया।

              डॉक्टर ने बताई सच्चाई

              बच्ची ने घर आकर अपनी मां से कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिन बाद तबियत बिगड़ने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर को जांच में रेप का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने ये बात परिजनों को बताई। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने टूटे-फूटे शब्दों में पूरी घटना का जिक्र किया। इसके बाद माता-पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया।

              बच्ची का परिवार गरीब

              बच्ची के मां-बाप घर के पास ही पान ठेला लगाते हैं। दूसरी ओर आरोपी लाभांडी इलाके में एक होटल में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 24 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories