रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती

              • ऑनलाईन आवेदन कि अंतिम तिथि 20 जून

              रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवारhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन

                              ग्राम दौना की संतोषी डहरिया दो महिलाओं को भी...

                              रायपुर : औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

                              छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए...

                              रायपुर : नवा रायपुर में सजेगी लोक-संस्कृति की महफिल

                              हरेली और गृह प्रवेश के दोहरे उत्सव में जुटेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories