रायपुर : बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए 19 – 24 जून तक पंजीयन

              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ वर्ष 2026 के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के खेतों पर प्रस्तावित बीज उत्पादन हेतु फसल पंजीयन 19 से 24 जून के बीच किया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले के पात्र कृषकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड सक्ती में 19 जून, डभरा में 22 जून, जैजैपुर में 23 जून तथा मालखरौदा में 24 जून को फसल पंजीयन किया जाएगा। सभी केंद्रों पर पंजीयन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार पंजीयन के लिए किसान आईडी (एग्रीस्टैक कोड), नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो, बी-1 एवं पटवारी सत्यापित खसरा की प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक की स्पष्ट छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पंजीयन के समय किसान की स्वयं उपस्थिति भी आवश्यक रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन केवल बी-1 में दर्ज नंबरदार कृषक के नाम से किया जाएगा। भूमि में अन्य भागीदार होने की स्थिति में उनका सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा 10 रुपये या उससे अधिक मूल्य के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर शपथ-पत्र देना होगा कि बीज निगम में पंजीकृत रकबे का बीज सहकारी समिति में विक्रय नहीं किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

                              पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              Related Articles

                              Popular Categories