रायपुर (BCC NEWS 24): उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य पोषित उद्यानिकी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल तथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एमआईडीएच) की योजनाओं के लिए एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, संरक्षित खेती एवं जैविक खेती से जुड़े किसान, कृषक समूह तथा अन्य पात्र हितग्राही अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटस्थ ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
ऑनलाइन पंजीयन के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण तथा भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे बी-1 एवं खसरा नकल आवश्यक होंगे। विभाग के अनुसार योजनाओं के पारदर्शी संचालन, पात्र हितग्राहियों की पहचान तथा अनुदान राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। समय पर पंजीयन नहीं कराने वाले किसान विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
पंजीयन से संबंधित जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने विकासखंड के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पत्थलगांव में उद्यान विकास अधिकारी श्री मारकुश एक्का (+91-9424230605), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र पटेल (+91-9098911638) एवं प्रक्षेत्र सलाहकार श्री सुरेन्द्र कैवर्त (+91-8966877091) से संपर्क किया जा सकता है।
कांसाबेल में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री प्रकाश सिंह (+91-9165427455) तथा प्रक्षेत्र सलाहकार श्री खोमलाल साहू (+91-9589378417), फरसाबहार में उद्यानिकी अधिकारी श्री शिवशंकर सिंह (+91-7000857262) एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री हरिश मानिक (+91-6267219350) उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार कुनकुरी में श्रीमती सुरबाला पैंकरा (+91-6265358066), बगीचा में श्री पिंगल कुजूर (+91-7000877568), मनोरा में श्री गणेश बाज (+91-9098622839) एवं श्री संतोष चौहान (+91-7000876091), दुलदुला में श्रीमती अंजना खलखो (+91-8305267055) एवं श्री संतोष चौहान (+91-7000876091) तथा जशपुर में श्री संतोष बंजारा (+91-8518966692) से संपर्क कर किसान पंजीयन एवं योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

(Bureau Chief, Korba)




