रायपुर : बिजली बिल से राहत, सौर ऊर्जा से रोशन हुआ घर

              रायपुर (BCC NEWS 24): सौर ऊर्जा आम लोगों के लिए केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक राहत का मजबूत आधार बनती जा रही है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने ऐसे कई परिवारों की जिंदगी आसान की है, जिनके लिए हर महीने बढ़ता बिजली बिल चिंता का विषय बन चुका था। मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया निवासी निश्चल गुप्ता इसकी   मिसाल हैं।

              अपने घर की छत पर निश्चल गुप्ता ने रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। उनका कहना है कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट के बजट पर भारी पड़ता था, लेकिन अब घर की अधिकांश बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। सोलर सिस्टम शुरू होने के महज एक महीने के भीतर ही बिजली बिल में कमी आई है। इससे न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संतोष भी प्राप्त हुआ है।

              प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार संचालित यह योजना लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। योजना के तहत केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपये और 3 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। बैंकों द्वारा कम ब्याज दर और आसान किश्तों में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम लोगों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना और भी आसान हो गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार...

                              रायपुर : 8 कार्यों के लिए 47.19 लाख मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories