रायपुर : ई-कुबेर से कोषालय देयकों का पुनर्भुगतान 10 अप्रैल तक

        रायपुर: संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ई-कुबेर प्रणाली के अंतर्गत असफल रहे संव्यवहारों (Failed Transactions) के पुनर्भुगतान 10 अप्रैल 2025 तक किया जा सकेगा। पूर्व में यह समय-सीमा केवल उन संव्यवहारों के लिए थी जो 31 मार्च को असफल हुए थे। अब संशोधन के तहत 31 मार्च तक के समस्त असफल लेन-देन इस व्यवस्था के अंतर्गत लाए गए हैं। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, इंद्रावती कोषालय रायपुर ने सभी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को संशोधित समय-सीमा में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।



                Hot this week

                रायपुर : आरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर

                उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण

                चार जिले रायपुर, सक्ती, जशपुर और कांकेर में आश्रम छात्रावासों...

                Related Articles

                Popular Categories