रायपुर : महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसम्बर को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में प्रातः 10.30 बजे से

              रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह प्रातः 10:30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाएगा। नगर निगम हेतु पूर्वान्ह 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका हेतु पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम

                              छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन, मुख्य सचिव स्तर...

                              रायपुर : राजनांदगांव में बड़ा रोजगार मेला 6 मई को

                              8 कंपनियां करेंगी 794 पदों पर सीधी भर्तीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories