RAIPUR : नवरात्र में काली मंदिर के सामने लूट, ऑटो में सवार 3 लूटेरों ने छीना मोबाइल, एक अन्य व्यक्ति का भी पर्स और मोबाइल लूटे

            दोनों मामलों के सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में नवरात्र में काली मंदिर का दर्शन करने आए एक व्यक्ति से लूट हो गई है। लुटेरे ऑटो में सवार थे। जब व्यक्ति दर्शन करके सड़क पर पहुंचा तभी वे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने वहां पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति का भी पर्स और मोबाइल छीना है।

            ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रानीतराई पाटन के रहने वाले देवेंद्र कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वे पेशे से किसान है। मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे के करीब वो सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर पहुंचा। उसने अपने भांजे के साथ काली मंदिर में पूजा पाठ की फिर वह नीचे सड़क पर आया। तभी तीन लुटेरे वहां पर आए और उन्होंने उससे मोबाइल छीन लिया। फिर वे ऑटो में बैठकर फरार हो गए।

            सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर।

            सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर।

            उसी जगह से एक अन्य के साथ भी लूट

            इस लूट के बाद जब देवेंद्र ने आसपास पता किया तो छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा के रहने वाले शशि प्रकाश साहू के साथ भी लूट की घटना का पता चला। लुटेरों ने शशि प्रकाश का भी पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।


                          Hot this week

                          ​रायपुर : धमतरी में जल संरक्षण और आजीविका की नई क्रांति

                          1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियांवीबी-जी...

                          Related Articles

                          Popular Categories