रायपुर : तीन सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों के लिए 10.78 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की तीन मध्यम जलाशय सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण कार्य के लिए 10 करोड़ 78 लाख 49 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इन सिंचाई योजनाओं में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की उदरसरई मध्यम जलाशय परियोजना के लिए तीन करोड़ 60 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की बेलकोना जलाशय मध्यम परिेयोजना के सर्वे कार्य के लिए दो करोड़ 56 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से जिले के विकासखंड राजपुर की चरगढ़ मध्यम जलाशय परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए है। 



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                Related Articles

                Popular Categories