रायपुर : महानदी पर तटबंध निर्माण के लिए 10.92 करोड़ रुपए स्वीकृत

            रायपुर: राज्य शासन ने रायपुर के विकासखंड अभनपुर के ग्राम टीला के पास महानदी पर तटबंध निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। ग्राम टीला के पास महानदी पर 1080 मीटर लंबाई में तटबंध निर्माण किया जाना है। मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना को तटबंध निर्माण कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories