रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 11.41 करोड़ रुपये स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 11 करोड़ 41 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की सकरी नदी पर ग्राम रेंगाखार पंचायत के आश्रित ग्राम में तटबंध निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 8 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी तरह बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-सिमगा की देवरीडीह जलाशय का जीर्णोद्धार सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 32 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने किया सियान गुड़ी का अवलोकन

                              वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद कर जाना उनके अनुभव,...

                              Related Articles

                              Popular Categories