रायपुर : सड़क निर्माण और स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 11 करोड़ मंजूर

        रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में सड़क निर्माण तथा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ 99 लाख 26 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

        नगरीय प्रशासन विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में घड़ी चौक से केवड़ाबाड़ी होते हुए ढिमरापुर चौक तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए नौ करोड़ 49 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दोनों कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़

                ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा...

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

                मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान...

                Related Articles

                Popular Categories