रायपुर : सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

            उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

            रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर नगर पालिका में सीसी रोड, आरसीसी नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने अमलेश्वर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 में सीसी रोड के लिए 9 लाख 73 हजार रुपए और शिव मंदिर के बाजू में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-12 में ही आरसीसी नाली के निर्माण के लिए एक लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए हैं।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories