रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की केसरा (कसेरा) उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजना के निर्माण से करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में स्थानीय किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा होगी। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

(Bureau Chief, Korba)






