रायपुर : खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर की कन्हर नदी पर खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147 करोड़ 48 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को 1975 हेक्टेयर खरीफ एवं 1720 हेक्टेयर रबी सहित कुल 3695 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories