रायपुर : खुण्डी नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 16.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-सारंगढ़ अंतर्गत खुण्डी नाला व्यपवर्तन योजना के कार्यों हेतु 16 करोड़ 40 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में करीब 300 हेक्टेयर क्षेत्र के खरीफ की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई कार्य पूर्ण कराने हेतु मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories