रायपुर : भर्रीटोला व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 2.71 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले के विकासखण्ड-डौण्डी की भर्रीटोला व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 71 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई 366 हेक्टेयर क्षेत्र में 104 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                Hot this week

                ​रायपुर : नन्हे दिल को मिली नई धड़कन

                'चिरायु योजना' ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया...

                रायपुर : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में लोक संस्कृति और देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुति

                स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय एवं लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियांविधिक...

                Related Articles

                Popular Categories