रायपुर : सोलर सिस्टम से सिंचाई हेतु स्टापडेम बनाने 2.91 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम मंदलोर में स्टापडेम सह सोलर सिस्टम से सिंचाई निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्य के पूरा होने पर जल संवर्धन निस्तारी, पेयजल एवं सोलर संयंत्र तथा पाईप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के द्वारा 60 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories