रायपुर : तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, बरसात के बाद शुरू होगा काम

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने जशपुर में तुमला से मेंडर-ओडिशा सीमा तक 12.80 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 27 करोड़ 73 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग के पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूरी कर 5 जून 2026 को निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया गया है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित है। 

              विभागीय अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के कारण डामरीकृत सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य प्रारंभ करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे आवागमन और अधिक प्रभावित होगा। मौसम के अनुकूल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले की सड़कों के रखरखाव एवं निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पुनर्वास...

                              Related Articles

                              Popular Categories