रायपुर : टोहेमेटा में एनीकट निर्माण हेतु 3.56 करोड़ की स्वीकृति

          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के ग्राम टोहेमेटा में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 356.36 लाख (तीन करोड़ छप्पन लाख छत्तीस हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित एनीकट निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल उपलब्धता तथा भू-जल संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और कृषकों द्वारा लगभग 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी।

          परियोजना को वित्त एवं योजना विभाग की समिति द्वारा अनुशंसित किए जाने के पश्चात विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से तथा प्रचलित वित्तीय एवं प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित कर पूर्ण किया जाए। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories