रायपुर : मांदर एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.85 करोड़ रूपए स्वीकृत

          रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड- लोहण्डीगुड़ा के मांदर एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 85 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 30 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई का सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी से एनीकट निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : ‘विरासत का प्रवाह’ राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

                    विरासत संरक्षण में नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समुदाय की...

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    Related Articles

                    Popular Categories