रायपुर : गोखड़ नाला पर एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण के लिए 4.21 करोड़ रूपए स्वीकृत

          रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड- बस्तर के मुण्डागुड़ा में गोखड़ नाला पर एनीकट सह और उद्वहन सिंचाई योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 21 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में जल संवर्धन, निस्तारी और पेयजल के लिए जल मिलेगा। इसी प्रकार किसानों द्वारा सोलर संयंत्र तथा पाईप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए 85 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories