रायपुर : कुरूद में महानदी परियोजना के कार्यों के लिए 4.29 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: राज्य शासन ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद में महानदी मुख्य नहर के अंतर्गत 28.89 किलोमीटर पर क्रॉस रेग्युलेटर एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों को कराने चार करोड़ 29 लाख पांच हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई में 412 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा में और वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय किसानों को फायदा होगा। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को परियोजना के स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories