रायपुर : झिटकापारा व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 4.67 करोड़ रुपये स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा, कांकेर जिले के विकासखण्ड दुर्गकोंदल के झिटकापारा व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य तथा स्ट्रक्चर निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 67 लाख 57 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के स्वीकृत कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य-अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories