रायपुर : समोदा बैराज तट बचाव कार्य के लिए 4.95 करोड़ रुपये स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-महासमुंद में महानदी स्थित समोदा बैराज के अपस्ट्रीम में दाँयी तट में निर्मित महामाया मंदिर एवं तट का बचाव कार्य हेतु 4 करोड़ 95 लाख 47 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई योजना के तहत समोदा बैराज के अपस्ट्रीम में दाँयी तट में कटाव रोकने हेतु तटबंध का निर्माण किया जायेगा। योजना के निर्माण कार्यों को कराने मुख्य अभियंता महानदी योजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 


                          Hot this week

                          रायपुर : चिरायु से मिली नई उड़ान- नन्हें सूर्या के टेढ़े पैरों को मिली राह

                          अब आत्मविश्वास से दौड़ रहा 4 साल का मासूमआंगनबाड़ी...

                          Related Articles

                          Popular Categories