रायपुर : 4 कार्यों के लिए 40 लाख मंजूर

        रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 39 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने केशकाल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-2 में बी.ई.ओ. ऑफिस के पास उद्यान निर्माण के लिए 9 लाख 91 हजार रुपए तथा ब्लॉक कॉलोनी स्कूल के सामने सार्वजनिक मंच के पास पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 9 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-1 में सामुदायिक भवन व बाउंड्रीवॉल के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-10 में शेड निर्माण के लिए 9 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                Related Articles

                Popular Categories