रायपुर : सामुदायिक भवनों और चबूतरा निर्माण के लिए 43 लाख मंजूर

        उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

        रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जांजगीर-नैला नगर पालिका में 4 निर्माण कार्यों के लिए 43 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

        नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-4 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-14 में सारथी मोहल्ला में तथा वार्ड क्रमांक-15 में सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरूजी स्मृति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए क्रमशः 10 लाख 38 हजार रुपए और 10 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में रहसबेड़ा के पास छतदार चबूतरा के निर्माण के लिए भी 7 लाख 10 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories