रायपुर : कोठीगांव जलाशय के कार्यों के लिए 5.11 करोड़ रूपए स्वीकृत

          रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-छुरा की कोठीगांव जलाशय के शीर्ष कार्यों के जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर तथा शाखा नहरों के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 11 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत योजना की रूपांकित सिंचाई 405 हेक्टेयर के विरूद्ध 261 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष लेख : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

                    महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा...

                    Related Articles

                    Popular Categories