रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले की दो सिंचाई योजना के लिए 5 करोड़ 67 लाख 15 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-छुरा की नागझर व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य मरम्मत एवं मुख्य नहरों का रिमॉडलिंग एवं सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 61 हेक्टेयर के विरूद्ध 46 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-मैनपुर की फुलझर जलाशय का शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 81 लाख 4 हजार रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 158 हेक्टेयर के विरूद्ध 68 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 10.99 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 168.99 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

(Bureau Chief, Korba)



