रायपुर : मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 40 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में अमेरी जलाशय के जीर्णोद्धार तथा पिचींग एवं नहरों के सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 25 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना का रूपाकिंत सिंचाई क्षेत्र 91 हेक्टेयर में 72 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 46 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 137 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।

              विकासखण्ड बरमकेला में मानिकपुर जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 14 लाख 37 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 55 हेक्टेयर में 41 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 52 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 107 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories