रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नारायणपुर नगर पालिका में गौरव पथ के निर्माण के लिए सात करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से स्वीकृत इस राशि से नारायणपुर नगर पालिका में पंकज शॉप से घड़ी चौक तक तथा बाजार चौक से गायत्री मंदिर तक गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

(Bureau Chief, Korba)




