रायपुर : कांकेर में दो लघु सिंचाई योजना के कार्याे के लिए 7.51 करोड़ रूपए स्वीकृत

                रायपुर: राज्य शासन ने कांकेर जिले की दो लघु सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 7 करोड़ 51 लाख 18 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत कार्य में विकासखंड कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 70 लाख 5 हजार रूपए तथा विकासखंड नरहरपुर के सिहारी नाला तालाब के शीर्ष एवं नहर के कार्यों के लिए 3 करोड़ 81 लाख 13 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से लघु सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories